Varanasi News: बारिश से 10 हजार महिलाओं का सम्मान समारोह टला
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: पिंडरा। बाबतपुर स्थित आशा एजुकेशनल ग्रुप के कैंपस में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र की 10 हजार महिलाओं का सम्मान समारोह अत्यधिक बारिश से मंगलवार को टाल दिया गया। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मान होना था। कहा कि मौसम सामान्य होते ही आयोजन की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम टलने पर महिलाओं से खेद प्रकट किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने उनका स्वागत किया। पूरा मैदान पानी से भरा होने के कारण कार्यक्रम टाल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.