वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: लोहता, संवाददाता। वाराणसी-भदोही मार्ग पर कोरौता बाजार में मंगलवार दोपहर हुई बारिश के दौरान सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल महुआ का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां लगा एक बिजली का खंभा भी धराशायी हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन दुरुस्त करने में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लगातार हो रही बारिश से त्रस्त हो गया जनजीवन यह भी पढ़ें- Buxar News: पीपी रोड में गिरा विशालकाय पेड़, बिजली सप्लाई बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...