वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश के बाद लोगों को जलभराव का दंश झेलना पड़ा। चौकाघाट, पांडेयपुर, शिवपुर, तरना, नई सड़क, गिरजाघर, ढेलवरिया, पीलीकोठी, हनुमान फाटक आदि इलाकों में आधे से एक घंटे तक जलभराव रहा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश : दावा, जलभराव से राहत के प्रयास जारीजलभराव की समस्या सड़कों के किनारे लंबे समय तक पानी लगने से यातायात प्रभावित हुआ। करीब पौन घंटे तक तेज बारिश के कारण थोड़ी ही देर में पानी लग गया। घने बादल छाने के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया, जिसके कारण वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। शहर के कुछ ऐसे इलाके रहे, जहां गड्ढों पर पानी पर भरने से वाहन चालकों के लिए रास्ता पार करना ज्यादा दुरूह हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया और ऑटो-ई-रिक्शा प...