Varanasi News: बारावफात में फर्जी पास जारी कर शामिल कराए वाहन
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रेवड़ी तालाब के अजहरी मैदान से बीते 26 अगस्त को निकले बारावफात के जुलूस को लेकर आपसी तकरार थाने तक पहुंच गई है। जुलूस की अनुमति लेने वाले सदर काजी-ए-शहर ने बुधवार रात भेलूपुर थाने में पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप है कि सिर काटने की धमकी दी जा रही है। जांच के क्रम में सामने आया है कि तकरार के बीच विरोधी गुटों की ओर से फर्जी वाहन पास बनवाकर जानबूझकर अतिरिक्त वाहन शामिल कराए गए।
पुलिस की कार्रवाई भेलूपुर पुलिस को दी गई तहरीर में गौरीगंज निवासी सदर काजी-ए-शहर एवं शाही इमाम मौलाना हसीन अहमद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं और उन्हें व उनके परिवार को लगातार गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.