वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बाबा लाटभैरव के विवाह के उपरांत रविवार को खिचड़ी की रस्म पूरी की गई। बाबा को खिचड़ी सहित विभिन्न पकवानों और मदिरा का भोग अर्पित किया गया। रामबाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। परंपरानुसार काशी की 'नृत्यांगनाओं' ने विभिन्न भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर हाजिरी लगाई। देर शाम अष्ट भैरव को पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, खीर, पापड़ आदि का भोग अर्पित किया गया। खिचड़ी की रस्म आरंभ होने से पूर्व स्नानादि करा के बाबा के विग्रह को धानी रंग के नवीन वस्त्र धारण कराए गए। बाबा का शृंगार किया गया था। श्रद्धालुओं ने रजत मुखौटा, भैरव एवं माता भैरवी का विधान पूर्वक पूजन किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: माता भैरवी संग विवाह से पूर्व निकली बाबा की बारात इस अवसर पर श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्...