वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी के कोतवाल काल भैरव का मंगलवार को भव्य हरियाली शृंगार हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। बाबा के विग्रह को हरी पत्तियों, फूल-मालाओं और फलों से सजाकर मनोहारी स्वरूप प्रदान किया गया। हरियाली शृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन हुआ। बाबा को विधि-विधान से छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए। मदिरा भी चढ़ाई गई। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आस्था : रक्त कमल -बेलपत्र और रुद्राक्ष से सजे बाबा, महाआरती में गूंजा ॐ नमः शिवाय आयोजन के तहत 11 वैदिक ब्राह्मणों ने विशेष...