वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे मालवाहक में लदे सीएनजी सिलेंडर से तेज रिसाव के बाद हड़कंप मच गया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर गेल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। गेल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए रिसाव पर काबू पाया। वाराणसी-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बाबतपुर हवाई अड्डे से करीब एक किलोमीटर पहले सीएनजी सिलेंडरों से लदे मालवाहक पर एक सिलेंडर से तेज रिसाव होने लगा। वॉल्व में तकनीकी खराबी आने से गैस तेजी से बाहर निकलने लगी। तेज गंध के चलते आसपास के क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बाबतपुर फोरलेन पर सीएनजी सिलेंडर से गैस रिसाव, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा कुछ समय के लिए क्षेत्र में...