वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। गंगा के जलस्तर में तीसरे दिन रविवार को भी प्रतिघंटे एक सेमी घटाव होता रहा। पानी उतरने से पीछे छूटी गंदगी और शिल्ट की सफाई बड़ी चुनौती है। प्रभावित इलाकों में अब रोगों के संक्रमण का भय लोगों को सता रहा है। वरुणा किनारे के भी कई इलाकों से पानी उतरने के बाद भी लोग घरों को लौटने में हिचक रहे हैं। उन्हें आशंका है कि यदि फिर बढ़ाव हुआ तो राहत शिविर में लौटना पड़ेगा। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस का मंच अब धीरे-धीरे खाली होने लगा है। लेकिन शिल्ट और गाद जमा है। बाढ़ के साथ आई गंदगी औऱ कूड़े की बदबू आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यह भी पढ़ें- खुले आसमान के नीचे डटे, शिविर खाली नगर निगम की टीम भी केवल चूना का छिड़काव कर कोरम पूरा कर रही है। अन्य पक्के घाटों की भी यही स्थिति हैं। मणिकर्णिका घाट...