वाराणसी, नवम्बर 6 -- किसानों ने सरकारी बीज की कीमत और योजनाओं पर उठाए सवाल Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी मंडलों की संयुक्त रबी उत्पादकता गोष्ठी में किसानों ने सरकार की मंशा, कार्यशैली और योजनाओं को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि वर्तमान में आलू की बुवाई चल रही है। सरकार की ओर से 3600 रुपये प्रति कुंतल बीज दिया जा रहा है, जबकि बाजार में 1200 रुपये प्रति कुंतल है। ऐसे में किसान तीन गुना अधिक दाम पर सरकारी बीज क्यों लें? किसानों ने कहा कि कम से कम बाजार दाम पर आलू के बीज उपलब्ध कराए जाएं। सांस्कृतिक संकुल में गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में भदोही के किसान इंद्रजीत मौर्य ने कहा कि एक तरफ भारत सरकार, 22 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 'खेत बचाओ अभियान' चला रही है। वहीं दूसरी तरफ सड़क परियोजनाओं के जरिए मिर्जापुर...