वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बागेश्वरी मंडल में संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई तेलियाबाग चौराहा पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान चौरा माता मंदिर, जीजीआईसी हनुमान जी मंदिर, मलदहिया स्थित बरम बाबा मंदिर, तेलिया बाग स्थित मरी माई तथा तेलियाबाग चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर में पवित्र कलश ले जाया गया। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, मंडल प्रभारी चंद्रशेखर उपाध्याय, सत्यप्रकाश जायसवाल तथा मनोज विश्वकर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...