वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। कनेरी गांव (मोहनसराय) के सामने सोमवार सुबह दो बाइकों की हैंडल टकराने से एक बाइक पर सवार महिला हाइवे पर गिर पड़ी। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए भाग निकला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक एवं मां की गोद में बैठी तीन वर्ष की बेटी बाल-बाल बच गई। महिला लोहता के एक अस्पताल में भर्ती अपने पति को देखने जा रही थी। भदोही में कुरौना उगापुर (औराई) की 32 वर्षीय गुलफ्शा बेगम के पति नवाज शरीफ लोहता के अस्पताल में भर्ती हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर बैठी महिला की मौतदुर्घटना का विवरण सोमवार सुबह गुलफ्शा अपने भतीजे अर्शियान को लेकर पति के पास जा रही थी। साथ में उसकी तीन साल की पुत्री नूर फातिमा भी थी। करीब 10.30 बजे कनेरी गांव के पास पहुंचने पर...