वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: पीडीडीयू नगर। वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित तीन दिवसीय एयर शो के अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही लाखों चंदौलीवासी भी शौर्य और पराक्रम के गवाह बने। करीब तीन किमी के दायरे में लाखों लोगों की मौजूदगी ने एयर शो को ऐतिहासिक बना दिया। गंगा की लहरों के ऊपर इठलाते और अठखेलियां करते विमानों के करतब देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। उमड़ते-घुमड़ते सावन-भादों के बादलों की तरह कभी ओझल होते तो कभी मौजूद लोगों के ऊपर से गुजरते विमानों को देखकर लोग शोर मचाते, सीटियां बजाते और हर-हर महादेव का उद्घोष करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: आसमानी उत्सव के लिए अंतिम दिन उमड़ा बनारस सुबह पहले चरण में 11:40 बजे जैसे ही सेना के ह...