वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका के प्रशासनिक भवन में सोमवार को गत माह सेवानिवृत्त वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे, सहायक वित्त सलाहकार रमाशंकर जायसवाल एवं दस कर्मचारियों के विदाई में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी से विदाई है, जीवन से नहीं, बल्कि जीवन के नए और सार्थक अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्तकर्मियों को स्वस्थ, सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शरीर की देखभाल, परिवार, वित्तीय प्रबंधन तथा सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवाकाल के अनुभव, संस्मरण एवं प्रेरक प्रसंग साझा किए तथा बरेका को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सेवानिवृत्...