वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका में बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित 41 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, पीसीएमओ डॉ. सुनील कुमार कर्मचारी परिषद के सदस्य अमित कुमार, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, ऋतुराज और पंकज सक्सेना, पीआरओ राजेश कुमार आदि की सहभागिता रही। यह भी पढ़ें- Mathura News: शिविर में 151 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...