Varanasi News: बरामदे में सो रही वृद्धा की चेन नोची
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। कपसेठी क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने बरामदे में सो रही वृद्धा के गले से सोने की चेन नोच ली। चोरों ने दूसरे घर में भी वारदात की कोशिश की लेकिन लोगों के जगने पर भाग गए। परिजनों ने बताया कि रघुनाथपुर गांव निवासिनी 65 वर्षीया दुर्गावती देवी बरामदे में सो रही थीं। उनके परिवार के अन्य लोग छत पर सोए थे। देर रात चोर उनके घर में घुसे। उन्होंने उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर हाथ डाला ही था कि उनकी नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर भागने लगे। भागते वक्त उनके हाथ में उनकी चेन का बड़ा हिस्सा आ गया जबकि कुछ भाग वह पकड़ी रह गईं। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। चोरों ने हर्षित सिंह के घर में वारदात की कोशिश की। लोगों के जगने और शोर मचाने पर वे भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.