वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। कबीरचौरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वन महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। परिसर स्थित बरगद के पुराने पेड़ की छाया में पर्यावरण की कक्षा चली। विद्यालय परिसर में 137 सीईटीएफ 39 गंगा टास्क फोर्स, नमामि गंगे गंगा विचार मंच जिला इकाई की ओर से पौधरोपण हुआ। बच्चों के मध्य जल एवं नदी संरक्षण के निमित्त जागरूकता अभियान चलाया गया। संवाद सत्र में सही उत्तर देने वाले बच्चे पुरस्कृत किए गए। सेना के जवानों सहित अन्य समाजसेवियों ने बच्चों को प्रकृति प्रेम का पाठ पढ़ाया। महोत्सव में सीए जमुना शुक्ला, गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट, शिवम अग्रहरि, चारुशिला सिन्हा, प्रीति रवि जायसवाल, रंजना गुप्ता, मधु सिंह, प्रतिमा चौरसिया, हेमप्रभा उपाध्याय, हिमांशु श्रीवास्तव, भीम सिंह, स...