वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नम्बर एक से प्रेमी-प्रेमिका समेत तीन रेल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंगलवार को चोरों के इस गिरोह का पर्दाफाश किया। इनकी निशानदेही पर आठ मोबाइल फोन और बीएचयू से चोरी हुई एक बाइक भी बरामद हुई है। कैंट स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर ने बताया कि तीनों सामान्य व्यक्ति बनकर यात्रियों में घुलमिल जाते थे। ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर उनके पास में सोने के बहाने सामान चोरी कर लेते थे। जौनपुर केराकत के जाफर अली के खिलाफ जीआरपी थानों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह अपनी प्रेमिका नेपाल की मूल निवासी उर्मिला हलदर को भी साथ में लेकर चोरी की वारदातों को अंजाम ...