वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड बनेगा। प्लेटफॉर्म नम्बर-8 स्थित भवन के ऊपरी हिस्से इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी तरह वातानुकूलित इस पॉड में रियायती दर पर घंटे के हिसाब से रेलयात्रियों के ठहरने की सुविधा होगी। बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-8 स्थित भवन के ऊपरी हिस्से में अभी आईआरसीटीसी की ओर से लाउंज और डॉरमेट्री बनाई गई है। अब उसके पास ही स्लीपिंग पॉड बनाने का काम शुरू हुआ है। इसमें केबिन बनाए जाएंगे। जिसमें सिंगल और डबल बेड लगेंगे। स्लीपिंग पॉड चार्जिंग प्वाइंट, वाइफाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) की ओर से टेंडर होने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित जगह पर प्रारम्भिक कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं。 ...