वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को भक्तों ने धूमधाम से शृंगार किया। सेवा संस्थान ट्रस्ट की तरफ से बेला, तुलसी, कमल और गुलाब के फूलों और कामिनी एवं अशोक के पत्तों से दिव्य शृंगार किया। हलवा प्रसाद का भोग लगाकर आरती की गई। संस्थान के अध्यक्ष नित्यानन्द महाराज ने उपाध्यक्ष अखिलेश पटेल, कोषाध्यक्ष शशि प्रकार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रसाद वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...