Varanasi News: बदमाशों ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: चोलापुर (वाराणसी), संवाद। चोलापुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर बाजार से शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे पैदल घर जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। बदमाश गहुरा घोघरी मार्ग की ओर भाग निकले। चोलापुर पुलिस तलाश में जुटी है। गहुरा गांव की खुशबू पटेल अपने लिए दवा लेने वाराणसी गई थीं। दवा लेकर वह प्रेम नगर बाजार में पहुंचीं। इसके बाद पैदल ही घर जा रही थीं। प्रेम नगर चौराहे पर काले रंग की बाइक से दो युवक आए। गले से मंगलसूत्र छीनकर गहुरा-घोघरी संपर्क मार्ग से होते हुए भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम, गोसाईपुर चौकी प्रभारी अनिकेत श्रीवास्तव पहुंचे। चौराहा के कैमरे खंगाले। बदमाशों की पहचान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.