वाराणसी, नवम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बड़ालालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में खेल विभाग की ओर से फिजियोथेरेपी सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए निदेशालय से बजट पास हो चुका है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पहले से भवन तैयार है। यहां 25 लाख रुपये की लागत से सेंटर खोला जाएगा। इसका लाभ स्थानीय स्तर पर हॉस्टल में रहने वाले हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को मिल सकेगा। साथ ही पंजीकृत खिलाड़ी भी इसका लाभ ले सकेंगे। यहां पर स्टीम बाथ और अन्य सुविधाएं भी होंगी। बता दें कि सिगरा में अब बुकिंग से लेकर अन्य निर्माण आदि स्मार्ट सिटी के हवाले है। अब खेल विभाग बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल को विकसित करने में जुटा है।पांच करोड़ से इनडोर हॉल और स्वीम...