वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बजरडीहा में करीब छह माह से लगातार सीवर ओवरफ्लो की समस्या से आजिज लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सीवेज में खड़े होकर बुनकर बहुल इलाकों के लोगों ने रोष जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सीवर लाइन चोक होने से बजरडीहा, अंबा और आसपास बेहद गंभीर स्थिति हो गई है। घरों में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। सड़क हो या गलियां सभी जगह सीवेज बह रहा है। बारिश में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। गंदगी और बदबू से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है, संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर निगम, जनप्रतिनिधियों से समस्या तत्काल हल करने और इसके स्थायी समाधान की मांग की। अंबा निवासी मो.असलम, आलम अंसारी ने कहा कि कई घरों में बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। दूषित पेयजल की आपूर्ति हो ...