वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस्कॉन वाराणसी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जगन्नाथ महोत्सव के आखिरी दिन शनिवार को 'जगन्नाथ उत्सव फॉर किड्स' का आयोजन किया गया। दुर्गाकुंड मार्ग स्थित मंदिर प्रांगण में बच्चों में भगवान जगन्नाथ के प्रति प्रेम, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक संस्कारों के प्रति रुझान बढ़ाना इसका उद्देश्य था। नन्हे भक्तों ने भगवान जगन्नाथ,बलभद्र एवं सुभद्रा की बाल रथयात्रा मंदिर प्रांगण में निकाली। बच्चों ने उनका पुष्पाभिषेक किया। रथयात्रा विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा का विविध प्रकार के द्रव्यों से पूजन, अभिषेक, फूलों से शृंगार किया गया। छप्पन भोग अर्पित कर उनकी महाआरती उतारी गई। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: भक्तिमय माहौल में निकली भगवान जगन्नाथ की भ...