वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। विश्व मच्छर दिवस पर गुरुवार को वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं पीएसआई इंडिया की ओर से संचालित एम्बेड परियोजना के तहत प्राथमिक विद्यालय दुर्गाकुंड में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें मच्छरजनित बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया। जिला मलेरिया अधिकारी शरदचंद्र पांडेय ने कहा कि घरों एवं आसपास जमा पानी को सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य साफ करना चाहिए। कूलर, गमले, टीन के डिब्बे, नारियल के खोल तथा फ्रिज की डीफ्रॉस्ट ट्रे आदि में पानी जमा न होने दें। यह भी पढ़ें- विश्व मच्छर दिवस पर मच्छर जनित रोगों से बचाव का संदेश इस अवसर पर पीएसआ...