वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोहता क्षेत्र के बनकट फाटक के पास आवारा कुत्ते के काटने के बाद सात वर्षीय बच्ची सायबा की रैबीज संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे ग्राीमणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव पहुंचकर जानकारी ली। बनकट के शोएब खान की बेटी सायबा को एक महीना पहले कुत्ते ने काटा था। संक्रमण फैलने पर उसकी मंगलवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। बच्ची के परिवार से जानकारी ली। रैबिज टीका का डॉक्यूमेंट मांगा लेकिन परिजन नहीं दिखा सके। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कुत्ता काटने से बच्ची की मौत ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची का एंटी रेबिज टीका लगा या नहीं? हालांकि परिवारवालों का कहना है कि टीका ...