वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बकाये गृहकर पर ब्याज में सौ फीसदी छूट पाने के लिए आवेदन तिथि 14 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। शासन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत भवन स्वामियों को यह मौका दिया गया है। आवेदन पत्रों का निस्तारण 15 जनवरी, 2027 तक किया जाएगा। बता दें कि ​शहर के सभी आठ जोन में कुल 97 हजार 918 भवन स्वामियों पर 209.95 करोड़ रुपये गृहकर बाकी है। इसमें 85.72 करोड़ रुपये ब्याज जुड़ने के बाद उनकी कुल देनदारी 295.67 करोड़ रुपये है। ब्याज माफी योजना के बावजूद अब तक सिर्फ 25 हजार 075 भवन स्वामियों (70.01 करोड़ रुपये) ने आवेदन किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ओटीएस की मियाद बढ़ी, बकायेदारों को एक महीने और मौका इनमें चार हजार 574 बकायेदारों ने 8.89 करोड़ रुपये जमा किए। उधर, 20 हजार 501 आवेदकों (61.12 क...