वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: सेवापुरी, संवाद। रामडीह गांव (कपसेठी) में शनिवार दोपहर बाद खेत से घर लौट रहे 13 वर्षीय किशोर की बंधे में डूबने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के जगनारायण का 13 वर्षीय पुत्र अंश कक्षा 8 का छात्र था। वह अर्जुनपुर माइनर का बंधा पार कर अपने खेत की तरफ गया था। लौटते वक्त अर्जुनपुर माइनर के बंधे के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक अंश के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। बंधे के पास पहुंचने पर पानी में शव उतराया दिखा। यह भी पढ़ें- Balia News: बाढ़ के पानी में डूबकर किशोर की मौत परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और शव को बाहर निकाला। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंश...