वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी के नाम पर रोहनिया के औढ़े में बंधक बनाए गए युवक-युवतियों को दहशत में रखा जाता था। किसी भी विरोध पर उनसे मारपीट की जाती थी। उन्हें कहीं भी आने-जाने की इजाजत नहीं थी। मुक्त कराए गए युवक-युवतियों ने पुलिस को बताया कि तीन मंजिला भवन में ही सभी रहते थे। यहीं खाने-पीने आदि का प्रबंध किया जाता था। घर या फिर किसी बाहरी से यहां के कामकाज के बारे न बताने की सख्त मनाही थी। यह भी पढ़ें- नेटवर्किंग कंपनी में बंधक 250 को मुक्त कराया पुलिस कार्रवाई उन पर बराबर नजर भी रखी जाती थी। इसके लिए तरह-तरह से दबाव बनाया जाता था। बताया कि कोई विरोध करता था तो उनके साथ मारपीट की जाती थी। रिश्तेदारों, परिचतों, कंपनी की ओर से दिए गए नंबरों पर संपर्क कर लोगों को जोड़ने के लिए दबा...