वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। क्षेत्र के खालीसपुर गांव में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये के आभूषण और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान की बाउंड्री के पीछे से सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने घटना के करीब एक पखवाड़े बाद मंगलवार रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। खालीसपुर गांव निवासी सुखदेयी देवी पत्नी स्व. शंकर गुप्ता का परिवार मुंबई में रहकर व्यापार करता है। मकान बंद होने के कारण चोरों ने इसे निशाना बनाया। पीड़िता जब घर लौटीं और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचीं तो सामान बिखरा देखकर सन्न रह गईं। चोरों ने बाउंड्री के पीछे से सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया था। इसके बाद पांच बक्सों को तोड़कर उनमें रखे कीमती सामान चोरी कर लिए।पीड़िता के अनुसार, चोर आभूषण, करधनी, च...