Varanasi News: बंद मकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: रोहनिया। रोहनिया पुलिस ने सीपी के निर्देश पर सदलपुर (लठिया) गांव में बंद मकान में चोरी का केस दर्ज किया। पीड़ित विकास कुमार गौड़ ने तहरीर में बताया कि तीन अगस्त को उनके परिजन घर में नहीं थे। देर रात डेढ़ बजे चोरों ने शादी के सामान, उनकी मां की सोने की बाली, दो अंगूठी, नथिया, पायजनी, चांदी के चार पायल, दो के सिक्के, दो मंगलसूत्र और 30 हजार रुपये नगद चुरा लिये। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.