वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) के निर्देश पर पूर्वांचल में बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान में पिछले दो दिनों में 13 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनमें देवरिया की एक फ्लोर मिल में भी बिजली चोरी मिली है। यहां सर्विस केबल के अलावा 100 केडब्ल्यूएच के ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त केबिल जोड़कर 56.88 केडब्ल्यूएच की बिजली उपयोग की जा रही थी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एएसपी समर बहादुर ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर असेसमेंट के लिए संबंधित अधिशासी अभियंताओं को रिपोर्ट भेज दी गई है। सीओ सरोज पांडेय की अगुवाई चले अभियान में प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने पुरवा (बल्ली परवा) में दो उपभोक्ताओं के परिसर में कटियामारी पकड़ी। प्रभारी आशीष कुमार पांडेय की टीम न...