Varanasi News: फ्लाईओवर पर बाइकों की टक्कर में चार जख्मी
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। चौकाघाट फ्लाईओवर पर शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक जख्मी हो गए। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सनबीम लहरतारा स्कूल के पास रहने वाला शशिप्रकाश मिश्रा और मंतारी (जीयनपुर) निवासी मनीष यादव बाइक से कहीं जा रहा था। दूसरी बाइक पर लोहता के कोरौता निवासी संकेत विश्वकर्मा और जितेंद्र विश्वकर्मा थे। दोनों बाइकों की टक्कर में चारों युवक घायल हो गए। सिगरा पुलिस ने घायलों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.