वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर में आयोजित बनारस बास्केटबॉल थ्री ऑन थ्री टूर्नामेंट के वरिष्ठ वर्ग के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में फोल्कन्स मुंबई एवं महिला वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे ने खिताब जीता। वरिष्ठ पुरुष वर्ग के फाइनल में फोल्कन्स मुंबई ने काशी बॉलर्स को 21-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फोल्कन्स मुंबई की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेयांश ने सर्वाधिक 09 अंक बनाए। शुभ, विजय परमार और अर्जुन ने 04-04 अंक का योगदान दिया। वहीं, काशी बॉलर्स की ओर से अभिषेक गिरी ने 05, यश और सुमित ने 03-03 अंक बनाए।वरिष्ठ महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में एनई रेलवे ने राजर्षि क्लब को एकतरफा मुकाबले में 19-07 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। चैंपियन टीम की संजू ने सर्वाधिक 07 अंक, अंचल ने 0...