Varanasi News: फूलों से सजे झूले पर विराजीं मां शाकम्भरी
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। मां शाकम्भरी का झूलनोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से दुर्गाकुंड स्थित श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में मनाया गया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूले पर मां का विग्रह विराजमान कराया गया। झूला पर उनका मनमोहक हरियाली शृंगार हुआ। इस मौके पर उपस्थित भक्तों ने पारंपरिक गीत गाकर झूला झुलाया। शाकम्भरी परिवार के आयोजन में देवी को 56 भोग अर्पित कर पूजा-आरती हुई। आशा शर्मा ने समाज की महिलाओं के साथ शाकम्भरी मंगल का संगीतमय पाठ किया। गायक दिनेश मिश्रा ने देवी के भजन पेश किए। समाज की महिलाओं ने भी मंगल गीत गाकर मां का गजरा, चुनरी और मेहंदी उत्सव भी मनाया। इस दौरान अंध विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि यह उत्सव बनारस में पहली बार किया गया है। अब इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.