वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। प्राचीन रामनगर स्थित अस्तबल मैदान में बुधवार रात फूड डिलवरी बॉय को मारपीट कर तीन युवकों ने 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान छीन लिए। युवक ने एक राहगीर से फोन मांगकर रिश्तेदार और रामनगर पुलिस को सूचना दी। पड़ाव के भोजपुर निवासी रामबाबू बुधवार रात करीब 8 बजे अस्तबल मैदान के रास्ते पर पहुंचा। तभी तीन युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। मारपीट कर लगभग 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। बाद में घायल युवक को रिश्तेदार ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि कैमरे की मदद से छानबीन की जा रही है। हालांकि इसे मारपीट की घटना बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास भी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...