वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चौकाघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज में फाइलेरिया यूनिट फिर शुरू हो गई है। यहां फाइलेरिया (हाथीपांव) के मरीजों को एक रुपये में इलाज मिलेगा। अब इस केंद्र का संचालन अस्पताल प्रशासन ही कर रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड डर्मेटोलॉजी (आईएडी) के सहयोग से 2023 में यहां फाइयलेरिया यूनिट शुरू हुई थी। करीब दो साल चली, उसके बाद बंद हो गई। केंद्र बंद होने से स्थानीय और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों की मांग को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने खुद संचालन करने का फैसला लिया और इसे शुरू कराया है। प्रिंसिपल प्रो. डीके मौर्या ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। मात्र एक रुपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क मरीजों को फाइल...