वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। रेवड़ी तालाब के अजहरी मैदान से बीते 26 अगस्त को निकले बारावफात के जुलूस में फर्जी पास के जरिये वाहनों को प्रवेश दिलाने के मामले में भेलूपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे यात्रा के समय के वीडियो स्कैन करा रही है। जिन-जिन वाहनों के नंबर के आधार पर पास जारी किया गया था, उनके अतिरिक्त वाहनों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। जुलूस के दिन भी डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल की ओर से बताया गया था कि अनुमति के अतिरिक्त वाहन जुलूस में शामिल किए गए थे, जिनको चिह्नित कर उनका चालान और सम्मन शुल्क वसूलने के लिए निर्देशित किया गया था। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारावफात में फर्जी पास जारी कर शामिल कराए वाहन अब भेलूपुर थाने में सदर काजी-ए-शहर की ओर से धमकी संबंधी मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ...