वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। फर्जी प्लॉट दिखाकर सिपाही से 10.50 लाख रुपये की ठगी में कैंट पुलिस ने कस्तूरी रियल एस्टेट कंपनी के डायेक्टर समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर रकम ली गई। फिर न जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस मिले। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार देवरिया निवासी सिपाही विनय यादव मंडुवाडीह थाने पर तैनात हैं। वर्ष 2024 में थाना कैंट में तैनाती के दौरान उनकी पहचान क्षेत्र के विराट विहार कॉलोनी के गौरव गुप्ता से हुई। गौरव ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए एक प्लॉट दिखाया और उसे खरीदने के लिए प्रेरित किया। बाद में अपने कार्यालय में बुलाकर मां कस्तूरी देवी, भाई दीपक गुप्ता और भाभी (नाम अज्ञात) से भी मुलाकात कराई...