वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. वीपी सिंह को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड मिला है। उन्हें यह अवार्ड इंडियन कॉलेज ऑफ हीमेटेलॉजी एवं ब्लड ट्रान्सफ्युजन की ओर से अहमदाबाद में आयोजित कांफ्रेंस में दिया गया। विगत दो साल में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले डॉ. सिंह पहले व्यक्ति हैं। आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा जगत में डॉ. सिंह का योगदान सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा है। पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर, पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी, प्रो. केके गुप्ता, प्रो. विजय तिलक, पंकज सिंह, डॉ. ओपी पांडेय, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हेमंत गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...