वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी। चंदौली जिला अस्पताल के कन्सलटेंट रेडियोलॉजिस्ट प्रो.ओमप्रकाश शर्मा की पुस्तक 'देवाधिदेव महादेव' का विमोचन मंडलायुक्त एस.राजलिंगम ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में किया। इससे पूर्व प्रो.शर्मा की दो पुस्तकें 'रामसखा हनुमान' और 'श्रीगणपति चरित्र' भी प्रकाशित हो चुकी हैं। विमोचन के अवसर पर डॉ.सुभाष चंद्र, डॉ.कैलाश सिंह, शिवमूर्ति दूबे, सुरेश प्रसाद पांडेय, तेजस कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...