वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के कला संकाय के अंतर्गत संचालित मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान, लमही में आयोजित तीन दिवसीय प्रेमचंद जयंती समारोह रविवार को पूर्ण हुआ। इस मौके पर प्रेमचंद की कालजयी कहानी 'बड़े भाई साहब' पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए गए। वरिष्ठ वर्ग की निबंध लेखन प्रतियोगिता में वसंत कन्या महाविद्यालय की सावित्री कुमारी ने प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज के शिवम पांडेय ने द्वितीय तथा विनय सेठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सीएचएस के प्रत्युष शुक्ला, सनबीम भगवानपुर की अंजलि यादव तथा संत अतुलानंद की स्नेहा वर्मा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। यह भी पढ़ें- Motihari News: परिचर्चा : प्रेमचंद ने हिन्दी साहित्य को दिया आयाम चित्रांकन म...