Varanasi News: प्रिया निषाद ने गाए छठ के गीत
वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। छावनी परिषद वाराणसी एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के साप्ताहिक आयोजन वरुणा संध्या में गायिका प्रिया निषाद ने उपशास्त्रीय और भजन गायन किया। कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में हुए आयोजन में उन्होंने राग बिहाग में दादरा से गायन का आरंभ किया। इसके बाद छठ के गीत सुनाए। उनके साथ तबला पर हिमांशु कुशवाहा तथा हारमोनियम पर प्रत्यूष पांडेय ने संगत की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मन्नत पब्लिक स्कूल में छठ और दिवाली उत्सव की धूम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.