Varanasi News: प्रियंका सहवाल का उपशास्त्रीय गायन
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। छावनी परिषद वाराणसी एवं दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'वरुणा संध्या' का आयोजन किया गया। कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में डॉ. प्रियंका सहवाल ने सुमधुर गायन किया। उन्होंने राग मारु विहाग में छोटा ख्याल तीन ताल की बंदिश 'मन ले गयो रे मोरा सांवरा', राग पहाड़ी में ठुमरी 'सइयां बिना नहीं चैन' तथा दादरा 'सांवरिया प्यारा री मोरी गुइयां' के बाद दो भजनों से अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। तबला पर पं.अनंग गुप्ता 'पप्पूजी' तथा हारमोनियम पर आनंदशंकर मिश्र ने प्रभावी संगत की। सोसायटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन अजय कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.