वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पहली नवंबर को लगने वाले मेगा कैम्प की सफलता के लिए प्रभारी जिला जज संध्या श्रीवास्तव ने सोमवार को कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यह मेगा कैम्प बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में प्रस्तावित है। उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि मेगा कैम्प में अपना-अपना स्टॉल लगाएं। बैठक में मेगा कैम्प समिति के न्यायिक अधिकारी-एडीजे आलोक कुमार, विवेकानन्द विश्वकर्मा, यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, मनीष कुमार और हितेश अग्रवाल तथा प्रशासनिक अधिकारी-नगर मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जनसमस्याओं का समाधा...