वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शनिवार को युवा कलाकार रोनित चटर्जी का सुमधुर सितारवादन हुआ। उन्होंने राग भैरव में आलाप और जोड़ बजाया। इसके बाद विलंबित और द्रुत तीनताल में स्वर रचना का प्रभावी वादन किया। समापन दादरा की धुन से किया। उनके साथ तबले पर जापान के हीमोरू मतसुदा एवं बनारस के कृष्णा प्रजापति ने संगत की। इससे पूर्व पाणिनी कन्या महाविद्यालय की ऋषिकाओं ने वेद ऋचाओं का गान करते हुए लोकमंगल की कामना से दैनिक यज्ञ पूर्ण कराया। कलाकार को प्रमाण पत्र उद्यमी डॉ.कुमार प्रशांत मिश्रा प्रदान किया गया। संचालन पं.प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...