वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर होने वाली प्रभाती में शनिवार को नगर के प्रशिक्षु कलाकार मोहित परोहा का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग नटभैरव में गायन किया। पारंपरिक बंदिशें सुनाने के बाद गायन का समापन संत कबीर के भजन से किया। उनके साथ तबला पर किसलय सिंह एवं हारमोनियम पर ओंकार सिंह ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...