वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शुक्रवार को अस्सी घाट पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ.पंकज शर्मा का प्रभावपूर्ण शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग अहीर भैरव में विलंबित और द्रुत लय में निबद्ध बंदिशें सुनाईं। उनके साथ तबला पर डॉ.अमित ईश्वर एवं संवादिनी पर अंकित कुमार ने संगत की। संचालन डॉ.प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...