वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से शनिवार को अस्सी घाट पर हुई प्रभाती में युवा कलाकार कृष्ण कुमार तिवारी का गायन हुआ। उन्होंने गायन का आरंभ राग बसंत मुखारी में किया। विलंबित और द्रुत लय में पारंपरिक बंदिशें सुनाईं। समापन कजरी से किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया। इसी क्रम में नमो घाट पर होने वाली दैनिक संस्कृतिक संध्या काशी वंदन में भरतनाट्यम की सामूहिक प्रस्तुति हुई। अलारिपु, शब्दम के बाद नृत्यांगनाओं ने जातिस्वरम प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में स्मृति गुप्ता, स्वस्तिका सिंह, सिंजीनी शिशिर, यशी तिवारी तथा यश्वी सिंह शामिल रहीं। नृत्य प्रस्तुतियों का निर्देशन कर्मवीर सिंह ने किया। संचालन अनूप कुमार मिश्रा एवं संयोजन अंशुमान महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...