Varanasi News: प्रभाती में आयुषी को मिली गुरु की प्रशंसा
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस की ओर से अस्सी घाट पर हुई प्रभाती नगर की तरुणी कलाकार आयुषी घोष के लिए विशेष रही। मंचीय चकाचौंध से दूर रहने वाली अपनी गुरु डॉ.गार्गी चटर्जी के सम्मुख उन्होंने सार्वजनिक प्रस्तुति देकर उनसे प्रशंसा पाई। आयुषी ने राग अहीर भैरव में विलंबित तीनताल में 'गोकुल की अहिरनिया' और द्रुत तीनताल में 'रस भीन भीन आये' बंदिशों का सुकंठी गायन किया। उनके साथ तबला पर कृष्णा प्रजापति और हारमोनियम पर पं.नंदकिशोर मिश्र संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र डॉ.रत्नेश वर्मा ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.