वाराणसी, अक्टूबर 31 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता । खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सारनाथ, आशापुर और पांडेयपुर में छापेमारी की। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम ने पनीर के दो और मिल्क केक का एक सैंपल लिया है। सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' 'मिलावट की जंग' अभियान चला रहा है। इसमें लगातार गुणवत्ता, व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को रेखांकित किया जा रहा है। अभियान के बाद ही से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दावों पर न जाएं, मिठाई-पनीर 6 माह में सर्वाधिक अशुद्ध मिले लगातार अलग-अलग जगह कार्रवाई हो रही है। इस क्रम में फूड इंस्पेक्टर एसएन र...